लखनऊ: होटल के कमरे में मिले प्रेमी युगल के शव, खुदकुशी की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के कृष्णागर थाना क्षेत्र के होटल मोमेंटो में प्रेमी युगल की संदिग्ध हालात में शव मिले हैं। युवती का शव बेड पर मिला, जबकि युवक का शव फांसी पर लटकता हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोटस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फॉरेंसिक और पुलिस की …

लखनऊ। राजधानी के कृष्णागर थाना क्षेत्र के होटल मोमेंटो में प्रेमी युगल की संदिग्ध हालात में शव मिले हैं। युवती का शव बेड पर मिला, जबकि युवक का शव फांसी पर लटकता हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोटस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फॉरेंसिक और पुलिस की टीम छानबीन में जुटी है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

एसीपी दीपक कुमार ने बताया कि होटल मोमेंटो युवक राहुल वर्मा और युवती नैन्सी वर्मा के संदिग्ध हालात में शव मिले हैं। दोनों की पहचान उनके पास से मिले पहचान पत्रों के जरिए हुई और उनके परिजनों ने भी दोनों की शिनाख्त की है। बताया कि दोनों प्रेमी युगल लिव इन रिलेशन में थे और चार साल से एक दूसरे को जानते थे। उन्होंने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। इसके अलावा पुलिस दोनों के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

इस बीच नैन्सी के परिजनों ने सरोजनीनगर थाने में राहुल के खिलाफ नैन्सी को बहला फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज कराया है। परिजनों का कहना है कि दोनों की पुरानी जान पहचान थी और कल रात राहुल ने नैन्सी को फोन करके मिलने के बुलाया था।

संबंधित समाचार