सुल्तानपुर: पुरानी रंजिश में पति-पत्नी की पिटाई, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, अमृत विचार। पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर अकेली महिला की पिटाई करते हुए समान भी तोड़ डाला। बचाव में पहुंचे पति की भी पीटाई करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के पठानीपुर फतेहपुर संगत निवासी आमिना खातून पत्नी सिराज अहमद ने गोसाईगंज थाने पर तहरीर दी है। 

तहरीर में बताया है कि मंगलवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे पुरानी रंजिश के चलते गांव निवासी अंजुम बानो पत्नी शब्बीर, शब्बीर, जैनुल आबदीन, नूर आजम, व रोशनी आदि लोग एक राय होकर उसके घर में घुस आए। तोड़ फोड़ करने लगे। विरोध करने पर उक्त लोग लाठी डंडे से पिटाई करने लगे। 

हल्ला गुहार पर पहुंचे पीड़िता के पति को भी उक्त लोगों ने लाठी डंडे व लोहे की रॉड से पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता ने अपने व पति के साथ हुई मारपीट की सूचना डायल 112 को देते हुए गोसाईगंज पुलिस को दी। गोसाईगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप रावत ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-शिक्षा हासिल कर बढ़ सकते हैं आगे: आनंद गौड़

संबंधित समाचार