Chitrakoot Fire : सीतापुर में सब्जी मंडी की पांच दुकानें चढ़ी आग की भेंट, लाखों का माल जलकर खाक
Chitrakoot Fire चित्रकूट में सब्जी मंडी में पांच दुकानों में लगी आग।
Chitrakoot Fire चित्रकूट में सीतापुर थाना क्षेत्र में सब्जी मंडी की पांच दुकानों में आग लग गई। आग लगने से लाखों की सब्जियां जलकर खाक हो गई।
चित्रकूट, अमृत विचार। सीतापुर की सब्जी मंडी में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से पांच दुकानों की सब्जियां राख हो गईं। लगभग 10 लाख का नुकसान होने की आशंका है।
सीतापुर सब्जी मंडी में मंगलवार देर रात दुकानों से तेज लपटें निकलने से दहशत में आए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फायर बिग्रेड जब तक आग पर काबू पाती, पांच दुकानों का लगभग दस लाख का नुकसान हो चुका था। प्रथमदृष्टया आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी। हालांकि दुकानदारों का आरोप है कि किसी ने साजिशन किसी ज्वलनशील पदार्थ को फेंककर आग लगाई है। इन दुकानदारों ने पुलिस से मामले की गहनता से जांच की मांग की।
चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि अफजल, ईश्वरी, शमीम आदि पांच दुकानदारों ने तहरीर दी है। बुधवार को सदर विधायक अनिल प्रधान ने सब्जी मंडी पहुंचकर दुकानदारों को ढांढस बंधाया।
यह भी पढ़ें- चित्रकूट: नाबालिग बालक को महिला ने बनाया यौन शोषण का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
