आगरा में बोले केंद्रीय मंत्री बघेल- कांग्रेस के पंजे ने देश को तोड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रियंका और राहुल गांधी पर साधा निशाना 

आगरा, अमृत विचार। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने आज यहां मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पंजे ने हमेशा देश को तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी अपने भाई की सीट तक नहीं बचा पाई। उन्होंने कहा इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि कांग्रेस आज अपने गढ़ अमेठी से ही आउट हो चुकी है। 

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को सर्वहितकारी बताया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार में बहुत काम हो रहा है। उनके नेतृत्व में ये यूपी का स्वर्णकाल है।        

ये भी पढ़ें -कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवान विनेश फोगट ने यौन शोषण का लगाया आरोप  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज