बहराइच: पठान मूवी केस की फाइल एसीजेएम कोर्ट पर स्थानांतरित, जानिए क्या है मामला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

20 जनवरी को होगी अगली पेशी, दर्ज हो सकता है वादी का बयान

अमृत विचार, बहराइच। पठान फिल्म के खिलाफ बहराइच सिविल कोर्ट में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के न्यायालय पर दायर मुकदमे की फाइल बुधवार को एसीजेएम कृष्ण कुमार पंचम की अदालत पर स्थानांतरित कर दी गई। अगली पेशी की तिथि 20 जनवरी निर्धारित की गई है। 

महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी ठाकुर द्वारा बहराइच सिविल कोर्ट की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट वर्तिका आनंद की अदालत पर बीते दिसंबर माह में फिल्म पठान को लेकर वाद दायर किया था। दायर वाद में अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पूरी यूनिट को जनहित में दंडित करने की मांग की गई थी। यह भी कहा गया था कि फिल्म में प्रदर्शित डायलॉग और चित्र से आम जनमानस की भावनाएं आहत हुई हैं। 

मुकदमे की पेशी बुधवार को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट वर्तिका आनंद के न्यायालय पर हुई, लेकिन पेशी के बाद मुकदमे की फाइल को अगली सुनवाई के लिए एसीजेएम कृष्ण कुमार पंचम की अदालत पर स्थानांतरित कर दिया गया। वादी भवानी ठाकुर के अधिवक्ता रविंद्र पाल सिंह और कन्हैया सिंह तोमर ने  बताया कि पेशी की अगली तारीख 20 जनवरी निर्धारित की गयी है। उस दिन एसीजेएम कोर्ट पर सुनवाई के दौरान वादी मुकदमा भवानी ठाकुर का बयान दर्ज हो सकता है। बयान दर्ज होने के बाद कोर्ट आगे की कार्रवाई करेगा।

ये भी पढ़ें -यूपी में पकड़ा गया Solver gang, पुलिस कांस्टेबल समेत 7 गिरफ्तार  

 

संबंधित समाचार