बरेली: वार्डों के आगे भर रहा गंदा पानी, मरीजों को आवाजाही में परेशानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल में जनप्रतिनिधि या प्रशासनिक अधिकारी दौरे पर आते हैं तो व्यवस्थाएं चकाचक हो जाती हैं। अव्यवस्थाओं पर पर्दा डाल दिया जाता है, यही वजह है कि समस्याओं का स्थाई निदान नहीं हो पाता है, यहां सीवर सिस्टम बीमार है। चोक होने पर वार्डों के आगे दूषित पानी भर जाता है।

यह भी पढ़ें- बरेली: मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग, मची अफरा-तफरी

एक नहीं बल्कि कई दिनों से बच्चा वार्ड, इमरजेंसी के बाहर और ओपीडी परिसर के पास सीवर लाइन चोक होने के कारण जलभराव है। मरीज व उनके साथ आने वाले तीमारदारों को दिक्कत हो रही है। गंदे पानी से होकर उन्हें निकलना पड़ रहा है। लगातार पानी भरे रहने के कारण मच्छरों के लार्वा पनप रहे हैं। दुर्गंध के कारण वार्ड में भर्ती मरीज भी परेशान हैं।

कुछ माह पूर्व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अस्पताल का दौरा किया था। उनके आने से पहले इस खामी को छिपा दिया गया था। अब फिर से सीवर की समस्या खड़ी हो गई है। कई बार मरीज भी इस समस्या को विभाग के अफसरों के सामने उठा चुके हैं, मगर समस्या के स्थाई हल के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अफसरों के प्रयास दावों तक ही सिमट कर रह गए हैं। इस समय कुतुबखाना पुल का निर्माण चल रहा है। कई बार खोदाई के चलते भी सीवर सिस्टम में दिक्कत आ चुकी है।

यह भी पढ़ें- बरेली: संस्कृत बोर्ड परीक्षा के लिए मंडल में आठ केंद्र प्रस्तावित, 1569 विद्यार्थी लेंगे भाग

संबंधित समाचार