बरेली: सड़क हादसे में बदायूं के युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बजाज फाइनेंस कंपनी में सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात युवक की बाइक को करगैना चौकी के आगे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सहायक प्रबंधक बदायूं के रहने वाले थे। वहां से प्रति दिन बरेली आते जाते थे। बुधवार घर जाते …

बरेली,अमृत विचार। बजाज फाइनेंस कंपनी में सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात युवक की बाइक को करगैना चौकी के आगे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सहायक प्रबंधक बदायूं के रहने वाले थे। वहां से प्रति दिन बरेली आते जाते थे। बुधवार घर जाते वक्त करगैना पुलिस चौकी से आगे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बदायूं की आवास विकास कॉलोनी में आर बी ब्लॉक में रहने वाले आशीष तोमर (27) बरेली में स्टेशन रोड पर बजाज फाइनेंस कंपनी में सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात थे। वह बदायूं से बरेली प्रतिदिन आते जाते थे। उनके पिता अनिल तोमर पीएसी में दरोगा हैं। पिता की तैनाती रुद्रपुर उत्तराखंड में हैं। बुधवार को कार्यालय का काम निपटाने के बाद देर रात घर वापस जा रहे थे। रास्ते में करगैना पुलिस चौकी के आगे उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। आशीष की मौत के बाद पिंकी का रो रोकर बुराहाल है।

संबंधित समाचार