Jhakarkati Bus Adda Alambagh की तर्ज पर होगा विकसित, Kanpur के विकास के लिए खींचा जाएगा खाका, MOC पर होगी चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में झकरकटी बस अड्डा आलमबाग की तर्ज पर विकसित होगा।

कानपुर में झकरकटी बस अड्डा आलमबाग की तर्ज पर विकसित होगा। शहर के विकास के लिए खाका खींचा जाएगा। साथ ही एमओयू पर भी चर्चा होगी।

कानपुर, अमृत विचार। शहर का सबसे व्यस्त झकरकटी बस अड्डा जल्द ही लखनऊ के आलमबाग के तर्ज पर विकसित होगा। पीपीपी मॉडल पर बस अड्डे को बनाने की पहल पूर्व में हो चुकी है। केडीए इसके लिए बड़े इन्वेस्टर्स का सहारा लेगा। कानपुर इन्वेर्स्टस मीट- 2023 का आयोजन सिंहपुर में करने जा रहा है। इसी के साथ कानपुर न्यू सिटी, बिजनेस सिटी, बिनगवां टाउनशिप और गोल्फ कोर्स समेत कई योजनाओं को कागजों से निकालकर केडीए जमीन पर लाएगा।

कानपुर विकास प्राधिकरण 20 जनवरी को इन्वेस्टर्स मीट आयोजित करने के लिए तैयार है। इंवस्टर्स मीट के पहले ही आवास और आधारभूत संरचना के विकास के लिए कानपुर में चार हजार करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू पर हस्ताक्षर किये गए हैं। जिसका उद्देश्य निवेशकों को कानपुर में व्यापार करने में आसानी और विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच देना है।

यहां न्यू कानपुर सिटी, चकेरी में  न्यू बिजनेस टाउनशिप, बिगवां टाउनशिप, गोल्फ कोर्स लैंड समत प्रमुख योजनाओं पर प्लानिंग और निवेश पर चर्चा होगी। उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह गुरुवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि इन्वेस्टर्स मीट नये व्यवसायों और विकास के लिए द्वार खोलेगी। कहा कि प्राधिकरण ने प्रतिष्ठित संस्थानों आईआईटी कानपुर, आईआईएम लखनऊ के साथ विचार विमर्श शुरू किया।

शहरी प्ररिवर्तन और डिजिटल नवाचार के लिए कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जटिल शहरी चुनौतियों को ध्यान में रखतें हुए आईआईटी कानुपर के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये हैं। अरविंद सिंह ने कहा कि केडीए लगातार भूमाफिया पर कार्रवाई कर रहा है। वहीं, केडीए की जमीन पर कब्जा कर न्यायालय जाने वालों पर भी कोर्ट कार्रवाई कर रहा है। ऐसी ही कई जमीनों के केस केडीए ने पिछले दिनों हाईकोर्ट से जीते हैं। जिससे भूमाफिया का मनोबल टूटा है।

यह एक जगह होंगे एकत्रित

रियल स्टेट डेवलपर्स, बैंकर्स, विषय वस्तु विशेषज्ञों, टाउनशिप प्लानर्स, ज्वैलर्स, डाक्टर, नीति निर्माताओं और अन्य औद्योगिक क्षेत्र के लोगों के साथ विभिन्न क्षेत्रों के धारक रहेंगे।

इन प्रमुख योजनाओं पर निवेश

शहर में आवासीय और औद्योगिक उपयोग के लिए रेडी टू यूज दो हजार वर्ग मीटर से अधिक बड़े भूखंडों में निवेश का अवसर है। वेयर हाउस व लॉजिस्टिक हब, टेरेस्ट गार्डन और मल्टीलेबल पार्किंग, कानपुर न्यू सिटी, न्यू बिजनेस सिटी  में भी निवेश का मौका है।

40 हेक्टेयर में बिनगवां में टाउनशिप, झांसी रोड के समीप कालपी रोड पर प्रस्तावित अमृत इंक्लेव योजना जिसमें कामर्शियल और आवासीय भूखंड होंगे। इसमें भी बड़े निवेशक रुचि ले सकते हैं। गंगा बैराज कानपुर बोट क्लब के अपोजिट 25 एकड़ में गोल्फ कोर्स विकसित करना है, झकरकटी बस अड्डे को पीपीपी मॉडल पर धरातल पर लाने के लिए निवेश।

केडीए की प्रमुख योजना

सिग्नेचर ग्रीनसिटी बस अड्डा, कानपुर बोट क्लब, थीम बैराज थीम लाइट आदि।

संबंधित समाचार