लखनऊ में हुई हल्की बारिश, ठंड कम होने का अनुमान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ में थोड़ी देर पहले कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इस बारिश से ठंड कम होने की सम्भावना है। मौसम विभाग के अनुसार, वायुमंडल में व्याप्त पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में परिवर्तन हो रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। आने वाले दो दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और वृद्धि दर्ज की जाएगी। बताते चलें कि विभाग की तरफ से आगामी  23 जनवरी से उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गयी थी।

ये भी पढ़ें -फरवरी के सुहाने मौसम का लें मजा, इन खास जगहों पर बनाएं घूमने का प्लान 

संबंधित समाचार