अयोध्या : सहकारी ग्राम विकास बैंक ने लगाया मेला,  छह किसानों को मिला ऋण

अयोध्या : सहकारी ग्राम विकास बैंक ने लगाया मेला,  छह किसानों को मिला ऋण

अमृत विचार,अयोध्या। सहकारी ग्राम विकास बैंक की क्षेत्रीय शाखा पर शुक्रवार को ऋण मेले का आयोजन किया गया। इस योजना के अंतर्गत पिछड़े तथा अनुसूचित जाति के किसानों को सस्ते दर पर विभिन्न रोजगारों के संचालन के लिए ऋण प्रदान किया जाता है। मेले में किसानों को पांच लाख तक का विभिन्न योजनाओं में ऋण उपलब्ध कराया गया।

यह ऋण राम मनोरथ,  कमलेश, विनोद कुमार, विजय, राम दुलार, अभिषेक कुमार व कृष्णा को दिया गया।  शिविर की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष इन्द्रभान सिंह ने की। शिविर में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गरीबों तथा पिछड़े वर्ग को अनेक योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाकर उन्हें समाज में सम्मानित स्थान प्रदान किया है। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक, सभी कर्मचारी, क्षेत्रीय कार्यालय से शैलेन्द्र प्रताप मिश्र, संदीप तिवारी, रामकुमार सिंह राजू, अरविंद सिंह मुन्ना व अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  सुलतानपुर : मानदेय की मांग को लेकर संविदा कर्मियों ने दिया धरना