Reha Chakraborty ने Sushant Singh Rajput को बर्थ एनिवर्सरी पर किया याद, सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर कही ये बात...
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर याद किया है। सुशांत सिंह राजपूत की आज बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती ने उन्हें याद किया है। रिया ने अपने सोशल मीडिया पर सुशांत के साथ कुछ फोटोज शेयर की है।
ये भी पढे़ं- Emergency : पहले लाला के पास मां के कंगन गिरवी रखते थे ... अब कंगना ने प्रॉपर्टी दांव पर लगा दी
रिया ने इन फोटोज के साथ एक छोटा सा कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में उन्होंने इनफाइनाइट का इमोजी और उसके साथ में प्लस वन लिखा है। इसका मतलब है कि सुशांत आज भले ही दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी आत्मा आज भी हम सभी के बीच में है। वहीं दूसरी फोटो में दोनों सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं।
ये भी पढे़ं- आमिर खान और सलमान खान के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं राजकुमार संतोषी
