IND vs NZ: शमी के जाल में फंसी न्यूजीलैंड, दूसरे वनडे में भारत की विशाल जीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा करा कर विशाल जीत हासिल की है। इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा की टीम ने 2-0 की अजेय बढ़त भी बना ली है। बता दें टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 108 रन ही बना सकी थी। इसके बाद टीम इंडिया ने सिर्फ दो विकेट खोकर बेहद आसानी से लक्ष्य का पीछा कर जीत हासिल कर ली। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 51 रनों की पारी खेली। वहीं शुभमन गिल ने नाबाद 40 रन बनाए। इससे पहले गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए थे। 

ये भी पढे़ं- क्रिकेटर उमेश यादव से 44 लाख रूपये की ठगी, पुलिस ने शुरू की जांच

 

संबंधित समाचार