गोंडा : सीनियर नेशनल रेसलिंग टूर्नामेंट के पहले दिन हरियाणा व महाराष्ट्र के पहलवानों का दबदबा
उद्घाटन मुकाबले में यूपी, दिल्ली व हरियाणा के पहलवान जीते
अमृत विचार,गोंडा। नवाबगंज के नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार से शुरू हुए सीनियर नेशनल रेसलिंग टूर्नामेंट में पहले दिन के मुकाबलों में महाराष्ट्र व हरियाणा राज्य के पहलवानों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला हरियाणा के पहलवान रवि व महाराष्ट्र के सूरज शिवाज के बीच कराया गया। इस मुकाबले में हरियाणा के रवि ने जीत दर्ज की।

नंदिनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ बलरामपुर विधायक पल्टूराम व तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन ग्रीको रोमन स्टाइल के मुकाबले कराए गए। पहले दिन पुरुषों पहलवानों के बीच फ्री-स्टाइल कुश्ती कराई गई। पहले दिन करीब दो सौ से अधिक पहलवानों दस अलग अलग भार वर्गों में प्रतिभाग किया। कुश्ती के 57 किलो भारवर्ग में महाराष्ट्र के सूरज ने गोल्ड, महाराष्ट्र के रमेश ने सिल्वर तथा महाराष्ट्र के सूरज शिवाजी व हरियाणा के नरेश ने कांस्य पदक जीता।
79 किलो भारवर्ग में चंडीगढ़ के मेहर सिंह ने गोल्ड, हरियाणा के प्रतीक ने सिल्वर तथा दिल्ली के सनी व यूपी के मोहित ने कांस्य पदक जीता। 86 किलो भारवर्ग में हरियाणा के नितेश ने गोल्ड, हरियाणा के अजय ने सिल्वर तथा यूपी के बादल व हरियाणा के साहिल ने कांस्य पदक जीता। 97 किलो भारवर्ग में दिल्ली के दीपक ने गोल्ड, हरियाणा के सुमित ने सिल्वर तथा चंडीगढ़ के समर ने कांस्य पदक जीता। 125 किलो भारवर्ग में यूपी के आर्यन ने गोल्ड, दिल्ली के सत्यप्रकाश ने सिल्वर तथा हरियाणा के सकेश व पंजाब के करनदीप ने कांस्य पदक जीता। 74 किलो भारवर्ग में हरियाणा के कंवरजीत ने गोल्ड,यूपी के रितिक ने सिल्वर, तथा हरियाणा के संदीप व दिल्ली के अंकित ने कांस्य पदक जीता।
61 किलो भारवर्ग में महाराष्ट्र के योगेश्वर ने गोल्ड, महाराष्ट्र के विजय पाटिल ने सिल्वर तथा यूपी के सचिन भट्ठी व हरियाणा के रामकेश ने कांस्य पदक जीता। 65 किलो भारवर्ग में हरियाणा के जय प्रकाश ने गोल्ड, हरियाणा के कपिल ने सिल्वर तथा दिल्ली के विवेक व यूपी के लवीश नें कांस्य पदक जीता। 70 किलो भारवर्ग में महाराष्ट्र के सौरभ कुमार पाटिल ने गोल्ड, कर्नाटक के महेश कुमार तथा हरियाणा के राहुल व हरियाणा के राकेश कुमार ने कांस्य पदक जीता।
92 किलो भारवर्ग में यूपी के अभिषेक ने गोल्ड, दिल्ली के मनीष ने सिल्वर तथा हिमाचल प्रदेश के अजय व हरियाणा के कुनाल ने कांस्य पदक जीता। विजेता पहलवानों को भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष करन भूषण सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें : अयोध्या : अधिवक्ताओं में उबाल, दो सिविल जज न्यायालय के बहिष्कार का लिया निर्णय
