सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की सभी कर्मचारियों का डीए चार प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा 

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की सभी कर्मचारियों का डीए चार प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा 

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि राज्य सरकार ने सभी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) चार प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने यहां पौधा रोपने के बाद मीडिया से चर्चा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य के शिक्षकों का डीए चार प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा उन्होंने कल की थी। शिक्षकों ने अद्भुत कार्य किया है। 

उन्होंने स्वयं के संसाधनों और जनभागीदारी के सहयोग से राज्य के प्रत्येक स्कूल में एक एक स्मार्ट क्लास बनायी है। यह अनुकरणीय और सराहनीय कार्य है। चौहान ने कहा कि अब राज्य सरकार ने सभी कर्मचारियों का डीए चार प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय लिया है। 

ये भी पढ़ें- इस गांव के ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल के उन्नयन एवं विस्तार के लिए दान की भूमि, खुद जुटाया धन