मुरादाबाद : 'वोट प्रतिशत बढ़ाने से होगी बड़ी जीत', एमएलसी स्नातक चुनाव के लिए आयोजित किया गया मतदाता सम्मेलन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। रामचंद्र शर्मा कन्या इंटर कालेज चंद्र नगर में एमएलसी स्नातक चुनाव के लिए मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें  वोट प्रतिशत बढ़ाने और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं करने को मतदान के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया।  मुख्य अतिथि भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त रहे। उन्होंने सभी से साथ और सहयोग की अपील की। 

1

उन्होंने कहा कि भाजपा निश्चित रूप से जीत रही है हमको मेहनत करके वोट प्रतिशत बढ़ाना है, जिससे जीत का अंतर अधिक से अधिक रहे।  बैठक की अध्यक्षता डॉ. ललित कौशिक नें  एवं संचालन डॉ. प्रदीप शर्मा नें किया।

mbd 04

इस दौरान पार्टी के महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, बेटी बचाओ की संयोजक अल्पना रितेश गुप्ता, गिरीश वर्मा, पंकज शर्मा, कमालवीर सिंह, अभिषेक सिंह, ठा. चंद्रभान सिंह, जिला पंचायत सदस्य अजयवीर यादव, जगत सिंह सैनीआदि मौजूद रहे। कॉलेज की प्रधानाचार्य हेमलता यादव ने सभी का आभार जताया।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : 'जनेश्वर मिश्र थे ईमानदार नेता व समाजवाद के स्तंभ'

संबंधित समाचार