Auraiya Accident : हाईवे पर ऑटो अनियंत्रित होकर कार से टकराया, वृद्ध की मौत, चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Auraiya Accident औरैया में ऑटो कार में टकराने से वृद्ध की मौत।

Auraiya Accident औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड करमपुर के पास ऑटो कार में टकराने से वृद्ध की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

औरैया, अमृत विचार। Auraiya Accident सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड करमपुर के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर कार से टकरा गया। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने आनन-फानन जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक महिला की हालत नाजुक देखते हुए उसे सैफई रेफर कर दिया। 

मैनपुरी जनपद के गांव दन्ना निवासी 65 वर्षीय वीरेंद्र कुमार दुबे पुत्र मंगली प्रसाद रविवार को अपनी पुत्र आरती त्रिपाठी पत्नी स्व. अनुभव त्रिपाठी व नाती के साथ औरैया से आटो पर सवार हुए थे। ऑटो पर सात लोग बैठे हुए थे। जैसे ही ऑटो हाईवे रोड करमपुर ओवरब्रिज के पास पहुंचा, तभी वह अनियंत्रित होकर आगे जा रही कार से टकरा गया।

हादसा में ऑटो चालक किशन पुत्र स्व. रामबाबू निवासी एसपी आवास कालोनी समेत छह लोग घायल हो गए। हादसा होते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने वीरेंद्र दुबे को मृत घोषित कर दिया।

जबकि आरती त्रिपाठी की हालत नाजुक देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होते ही सीओ सिटी प्रदीप कुमार व कोतवाल रवि श्रीवास्तव जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

संबंधित समाचार