वित्तमंत्री सुरेश खन्ना पहुंचे बरेली, डीएम और सीडीओ से लिया संक्रमितों का अपडेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना बरेली पहुंच गए हैं। सर्किट हाउस जाने से पहले वह कलेक्ट्रेट पहुंचे और कोविड कंट्रोल का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने डीएम और सीडीओ से संक्रमितों का अपडेट लिया। संक्रमितों को किस तरह से हॉस्पिटल में भर्ती करा रहे हैं, कितनी एंबुलेंस है आदि बिंदुओं की जानकारी ली। इस …

बरेली, अमृत विचार। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना बरेली पहुंच गए हैं। सर्किट हाउस जाने से पहले वह कलेक्ट्रेट पहुंचे और कोविड कंट्रोल का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने डीएम और सीडीओ से संक्रमितों का अपडेट लिया। संक्रमितों को किस तरह से हॉस्पिटल में भर्ती करा रहे हैं, कितनी एंबुलेंस है आदि बिंदुओं की जानकारी ली। इस दौरान वित्तमंत्री बोले, किसी स्तर पर चूक नहीं रहनी चाहिए। कोविड पर नियंत्रण के लिए संक्रमितों की चेन ढूंढने के हर संभव प्रयास करें। उन्होंने कोविड कंट्रोल के कर्मचारियों से फीडबैक लिया

उन्होंने कहा कि हर हाल में संक्रमित के इलाज की समुचित व्यवस्था की जाए। मरीज के प्रति व्यवहार मधुर रखें। लापरवाही किसी स्तर पर न करें। इसका इम्पैक्ट सिस्टम पर बुरा प्रभाव छोड़ता है। अस्पताल वालों के साथ बैठक करें। हर हाल में मरीज का इलाज प्राथमिकता में करें। वेंटीलेटर पर रेयर में मरीज को रखें। जरूरी में आक्सीजन की व्यवस्था कराएं।

यहां से वह सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गए।

संबंधित समाचार