Banda News : ससुराल में फंदे पर लटका मिला युवती का शव, आठ महीने पहले हुई थी शादी, हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Banda News बांदा में ससुराल में फंदे पर युवती का शव लटका मिला।

Banda News बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के ससुराल में युवती का शव लटका मिला। युवती की आठ महीने पहले शादी हुई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया।

बांदा, अमृत विचार। Banda News ससुराल में युवती का शव कमरे के अंदर साड़ी के फंदे से लटकता मिला। शव देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मायके वालों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालीजनों ने उनकी बेटी को मारपीट कर मार डाला। आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे पर लटका दिया। 

मटौंध थाना क्षेत्र के बोधी पुरवा गांव निवासी अफसाना (19) पत्नी चांद अली का शव रविवार की सुबह कमरे के अंदर फंदे पर लटकता पाया गया। शव देखते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई।

शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन फंदा काटकर उसे नीचे उतार लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछतांछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के देवर चांदबाबू ने बताया कि घर में कोई नहीं था। परिवार के लोग कामकाज में चले गए थे। तभी सूना मौका पाकर अफसाना ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का कारण अज्ञात बताया गया।

उधर, मृतका के पिता अली रजा और चचेरे भाई ने बताया कि अफसाना की शादी 9 गई 2022 को हुई थी। ससुरालीजन दहेज में बाइक और अन्य सामान की मांग कर रहे थे। न देने पर अफसाना को परेशान करते थे। आरोप यह भी लगाया कि सास कई-कई दिनों तक उसे खाना नहीं देती थी। ससुरालीजनों ने मारपीट कर पहले मार डाला। आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे पर लटका दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वह आगे की कार्रवाई करेगा। दो डाक्टर के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया।

संबंधित समाचार