अयोध्या: जयंती पर शहर में निकाली गई नेताजी सम्मान यात्रा, नगर विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नगर निगम परिसर में स्थापित नेताजी की मूर्ति पर लोगों ने माल्यार्पण कर किया नमन

अमृत विचार, अयोध्या। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय विचार केंद्र के तत्वावधान में सोमवार को शहर में नेताजी सम्मान यात्रा निकाली गई। शहर के चौक क्षेत्र से निकली नेताजी सम्मान यात्रा को नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नेताजी सम्मान यात्रा में सभी दल के प्रतिनिधि शामिल हुए। यात्रा में शामिल लोगों ने नगर निगम परिसर में स्थपित नेताजी की मूर्ति पर पहुंच माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। 

सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय विचार केंद्र के अध्यक्ष शक्ति सिंह ने कहा कि मुखर्जी आयोग ने पहले ही साबित किया है कि ताइवान में प्लेन क्रैश की कोई दुर्घटना नहीं हुई है। ऐसे में सरकार नेताजी की मौत को पाठ्यक्रम से निकाल दुनिया के सामने वास्तविकता रखे। उन्होंने नेताजी की जयंती पर 23 जनवरी को राष्ट्रीय दिवस घोषित करने, नेताजी को राष्ट्रपुरुष घोषित करने साथ ही जनपद के किसी चौराहे पर उनकी आदम कद प्रतिमा लगाने की मांग की है।

उन्होंने दावा किया है कि जनपद स्थित रामभवन में गुमनामी बाबा रहते थे, गुमनामी बाबा को सुभाष चंद्र बोस माना जाता है। इस दौरान सांसद लल्लू सिंह, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त, सपा नेता जयशंकर पांडेय, गिरीश पांडेय डिप्पुल, मनोज जायसवाल, उग्रसेन मिश्र, सुप्रीत कपूर सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-गौतमबुद्ध नगर: MBBS में दाखिले के नाम पर करोड़ों की ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज