देशभर में कोरोना के 6.39 लाख से अधिक नमूनों की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश भर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए 6,39,042 नमूनों की जांच की गयी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 06 अगस्त को देशभर में 6,39,042 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही …

नई दिल्ली। देश भर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए 6,39,042 नमूनों की जांच की गयी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 06 अगस्त को देशभर में 6,39,042 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या 2,27,88,393 हो गयी है। इस बीच देश में कोरोना परीक्षण लैब की संख्या बढ़कर 1,383 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 62,538 नये मामले सामने आये हैं और देश भर में इस समय संक्रमण के 6,07,384 सक्रिय मामले हैं।

संबंधित समाचार