मुरादाबाद : छात्रवृत्ति से वंचित विद्यार्थियों ने समाज कल्याण विभाग में किया प्रदर्शन, दी आंदोलन की चेतावनी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। छात्रवृत्ति आवेदन से वंचित विद्यार्थी सोमवार को वरिष्ठ छात्र नेता कुशल शर्मा के नेतृत्व में एकत्रित होकर समाज कल्याण कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने नारेबाजी की। कार्यालय में जिला समाज कल्याण अधिकारी नहीं मिलने पर बाबू को ज्ञापन सौंपकर छात्रवृत्ति की तिथि बढ़ाने की मांग की। साथ ही तिथि आगे न बढ़ने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।

वरिष्ठ छात्र नेता कुशल शर्मा का कहना है कि  केजीके कॉलेज सहित एमजेपीआरयू बरेली से सम्बद्ध सभी कॉलेजों के हजारों विद्यार्थी छात्रवृत्ति फार्म भरने से वंचित रह गए है। मुख्य कारण नेप के अंतर्गत अभी तक स्नातक द्वितीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित न होना व प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण न होना है। वही विवि द्वारा विधि द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम भी गत 16 जनवरी को घोषित किया गया है,जिस कारण विधि के सैकड़ो छात्र भी छात्रवृत्ति का आवेदन नही कर सके है।

विधि छात्र शुभम देशभक्त ने कहा कि अधिकांश छात्रो की आर्थिक स्तिथि कमजोर है जिनकी पढ़ाई छात्रवृत्ति पर ही निर्भर है,अगर छात्रवृत्ति में आवेदन करने का मौका नही मिला तो उनके सामने अपनी पढ़ाई जारी रखने का संकट खड़ा हो जाएगा व उनकी पढ़ाई बीच मे ही छूट जाएगी। ज्ञापन में -संदीप कुमार,शुभम कुमार,मोहित कुमार,आकाश कुमार,अनूप,जॉय भट्टाचार्य,प्रशांत, अनमोल ,निशांत,सिमरन चौधरी,नेहा आदि रहे।

ये भी पढ़ें :  Ranji Trophy : रविंद्र जडेजा को मिली सौराष्ट्र की कमान, नेट पर बहाया पसीना 

संबंधित समाचार