Monkey Attack in Etawah : खूखार बंदर ने महिला के हाथ में काटा, पहले भी कई बार लोगों को बना चुके शिकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Monkey Attack in Etawah इटावा में बंदर ने महिला को काटकर किया घायल।

Monkey Attack in Etawah इटावा में बंदरों के झुंड ने महिला के हाथ में काटकर घायल कर दिया। परिजनों ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

इटावा, अमृत विचार। खूखार बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। जिसका कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। बीती रात फिर से हविलिया गांव की एक महिला के हाथ में काटकर बंदरों ने घायल कर दिया। विकास खंड बढपुरा क्षेत्र के हविलिया गांव में खूखार बंदरों का आतंक इस कदर बढ गया है कि, आए दिन किसी ना किसी व्यक्ति के ऊपर हमला कर घायल कर दे रहे हैं।

रविवार व सोमवार की मध्य रात्रि उक्त गांव की अपने कमरे में सो रही महिला बेबी पत्नी प्रमोद सिंह के ऊपर खूखार बंदर ने अचानक हमला बोल दिया। महिला के हाथ को गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास पडोसियों द्वारा बंदरो को वहां से खदेड़ दिया गया। जिसके बाद घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदी भर्ती कराया गया है।

वहीं गांव वालों के मुताबिक बताया गया कि अब तक यह खूखार बंदरों द्वारा एक महिला टीचर सहित गांव के करीब आधा सैकड़ा लोगों पर हमला कर घायल कर चुके हैं। गांव के लोगों का कहना है कि इन बंदरों को संबंधित टीम को भेज कर पकडा जाए, जिससे गांव के लोग चैन से रह सकें।

 

संबंधित समाचार