हरदोई: पिहानी कोतवाली का निरीक्षण करने पहुंचीं सीओ, टॉप-10 अपराधियों की खंगाली कुंडली
पिहानी/ हरदोई, अमृत विचार। सीओ हरियावां शिल्पा कुमारी ने स्थानीय कोतवाली का तिमाही मुआयना किया। मुआयने के दौरान सीओ ने कोतवाली के सभी अभिलेखों का गहनता पूर्वक जांच की। इस दौरान गुंडा एक्ट गैंगेस्टर,एनसीआर व अन्य अपराधिक मामलों से संबंधित अभिलेखों की भी गहनता पूर्वक जांच की। जांच के दौरान अभिलेखों में कई गड़बड़ी पाए जाने पर कोतवाली के दीवान को समय रहते हर हाल में पूर्ण किए जाने के लिए निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान सीओ हरियावां शिल्पा कुमारी ने कोतवाली में असलहे, कारतूस,टियर गैस,बाड़ी प्रोटेक्टर राईफल आदि की भी जांच की। सीओ ने सभी सिपाहियों को निर्देशित किया कि वे डंडा, टीयर गैस व बाड़ी प्रोटेक्टर के बिना क्षेत्र में न जाए। सीओ ने कैदी भवन, पुलिस बैरकों की निरीक्षण किया। पुलिस बैरक अभाव में कोतवाली पर पुलिसकर्मियों से सीओ ने कहा की बैरंग बनने की शुरुआत हो चुकी है। शीघ्र ही पुलिसकर्मियों को नए भवन की सौगात मिलेगी। सीओ हरियावां ने कोतवाली परिसर में बने बाथरूम में पानी की टंकी की सप्लाई काफी बारीकी से निरीक्षण किया।
उन्होंने थाने के गैस का भी निरीक्षण किया, और रसोईयों से मीनू के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने शस्त्रागार, बैरक,भोजनालय,लंबित वाहनों का रखरखाव,थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे, महिला हेल्पडेस्क आदि का निरीक्षण किया। कोतवाली के अपराध रजिस्टर की जांच की और टॉप-10 अपराधियों को चिह्नित किया। बाद में उन्होंने क्षेत्र के गांवों के चौकीदारों से भी बातचीत करते हुए उन्हें गांव की गतिविधियों पर पैनी नज़र रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा रहा। निरीक्षण सकुशल पूर्ण होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
इस दौरान एसएचओ बेनी माधव त्रिपाठी, इंस्पेक्टर (रिज़र्व) पीपी सिंह,कस्बा इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी,एसआई मोहम्मद अज़ीम ,अनिल सिंह,एसआई रामलाल,रामराज अवस्थी,धर्मेंद्र सिंह चंदेल जहानीखेड़ा चौकी इंचार्ज,हो राम,सचिन, मोहिनी , राजीव सिंह,हेड मुहर्रिर शिव बाबू पवन सिंह विनोद त्रिपाठी,ओमवीर, राजेश कुमार, संदीप कुमार,पदम वीर, दिलीप कुमार ,अतुल, चंचल,अनु चौधरी,प्रियंका चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -लोहिया संस्थान : आउटसोर्सिंग कर्मियों के वेतन बढ़ोत्तरी की उठी मांग
