बरेली: यूपी बोर्ड परीक्षा में अब नहीं होगी कोई गड़बड़ी, कंट्रोल रूम से 15 लोग करेंगे निगरानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। कंट्रोल रूम से जनपद के 130 परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी। इसके लिए कंट्रोल रूम प्रभारी समेत 15 प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। कैमरों से परीक्षा समयावधि के साथ 24 घंटे परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी।

ये भी पढे़ं- बरेली: रोस्टर के अतिरिक्त भी नहरों के जरिये किसानों को मिलेगा पानी

यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 52814 और इंटरमीडिएट के 45864 छात्रों ने पंजीकरण कराया हैं। 16 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षा कंट्रोल रूम में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। इस पर इंटरनेट से जुड़े सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा सकती है। कंट्रोल रूम प्रभारी कुसुमलता ने बताया कि कंट्रोल रूम से ही परीक्षा केंद्रों की निगरानी होगी। यहां दिख रहे परीक्षा केंद्रों की स्थिति मुख्यालय में भी दिखेगी। इन दिनों प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो रही हैं। किसी भी तकनीकी दिक्कत के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था की गई हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली: 17 लाख 63 हजार लोगों को खिलाई गई फाइलेरिया की दवा, 31 जनवरी तक चलेगा एमडीए अभियान

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म