एक बार फिर पिटी कानपुर कमिश्नरेट पुलिस, झगड़े की सूचना पर पहुंची पीआरवी के तोड़े गाड़ी के शीशे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में झगड़े की सूचना पर पहुंची पीआरवी पर पथराव कर शीशे तोड़े।

कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में दो भाइयों के झगड़े की सूचना पर पहुंची पीआरवी पर दबंग ने पथराव कर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। हालांकि पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में भले ही कमिश्नरेट लागू हो चुकी है। लेकिन अपराधियों के मन में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। बीते सोमवार को रावतपुर में शरारती तत्वों ने पीआरवी गाड़ी में हमला कर तोड़फोड़ की थी। मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी। मंगलवार को साढ़ थाना क्षेत्र में दो भाइयों के झगड़े की सूचना पर पहुंची पीआरवी पर युवक ने पथराव कर शीशे तोड़ दिए। कार सवार पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया।

साढ़ थाना क्षेत्र के रातेपुर गांव निवासी छोटू सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह चाचा का बेटा बीरेंद्र पिता से गाली-गलौज कर रहा। जिस पर उसने डायल-112 में पुलिस को सूचना दी। इधर, सूचना पाकर मौके पर पीआरवी 0407 की गाड़ी को देखते ही बीरेंद्र ने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। जिससे कार के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि कार सवार पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। जिसके बाद पुलिस आरोपी युवक बीरेंद्र को थाने ले आई। घाटमपुर एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इन मामलों में पिटी पुलिस

- चकेरी में 16 दिसंबर को गेस्ट हाउस में विवाह के दौरान झगड़े की सूचना पर पहुंची पीआरवी पर दबंगों ने पथराव कर दिया था।
- रायपुरवा थाना क्षेत्र में 16 दिसंबर को अनवरगंज स्टेशन के सामने दबंग ने मामूली बात पर दरोगा को पीटा था।
- चमनगंज में 20 दिसंबर को हिस्ट्रीशीअर सबलू के गुर्गे द्वारा सिपाही को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
- नौबस्ता में छेड़खानी के विरोध पर महिला ने कांस्टेबल को पीटा था।
- कोतवाली थाना क्षेत्र में 22 नवंबर को चेतना चौराहे पर अधिवक्ता ने ट्रैफिक कांस्टेबल को पीटा था।

संबंधित समाचार