बाराबंकी: उत्तर प्रदेश दिवस पर आयोजित हुआ वृहद कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। तकरीबन सात दशक  पूर्व 24 जनवरी 1950 को इस राज्य को उत्तर प्रदेश के रूप में पहचान मिली इसके पहले यूनाइटेड प्रोविंस आफ अवध एंड आगरा के रूप में या प्रदेश जाना जाता था। स्थापना दिवस पर पूरे प्रदेश में 2018 से स्थापना दिवस के कार्यक्रम तीन दिनों तक मनाए जाते हैं । इसी क्रम में मंगलवार को   पालिका परिषद में स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ उद्देश्य खाद एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा ने किया।

इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के सभी विभाग और स्वयंसेवी संस्था प्रदेश में निवेश और रोजगार के मुख्य विषय पर केंद्रित रहे। नपाप परिसर में कृषि ,उद्यान ,एनआरएलएम,बाल विकास पुष्टाहार, स्वास्थ्य परिवहन सहित 2 दर्जन से अधिक विभागों के स्टाल लगाए गए। एनआरएलएम वह बाल विकास में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं मैं अपने  विशिष्ट उत्पादों के साथ स्टाल लगाए थे।

आमजन ने दिखाई स्टाल में लगे उत्पादों को देखने में अभिरुचि
परिसर में तकरीबन 30 से अधिक स्थानों पर सजाए गए उत्पाद व दी जा रही जानकारियों मे आमजन ने गहरी अभिरुचि दिखाई । 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस 2023 समारोह पूर्वक आयोजित किया जाएगा इस संदर्भ में प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। आयोजन का मुख्य विषय नियोजन व रोजगार है । रोजगार पर आधारित संगोष्ठी या रोड शो उद्यमी सम्मेलन जैसे कार्यक्रम आयोजन किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें -केशव मौर्य का अखिलेश पर बड़ा हमला, बोले -ये स्वामी नहीं पार्टी अध्यक्ष का है बयान

संबंधित समाचार