UP Weather: कई शहरों में बदला मौसम, कल रात से हो रही बारिश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में कल रात से मौसम ने करवट ली है। कल रात से हलकी और तेज बारिश शुरू हो गयी है जो अभी भी जारी है। लखनऊ से सटे हरदोई में कल रात से बारिश हो रही है जिससे आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बारिश के चलते गणतंत्र दिवस की परेड रिहर्सल भी प्रभावित हुई है। बारिश के साथ ही तेज हवा के झोंकों से ठंड बढ़ गयी है।       

आज मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश समेत समेत कई राज्यों में बारीश होने की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग की ओर से आज पश्चिमी यूपी में ओलावृष्टि के साथ बरसात की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बरसात की चेतावनी दी गई है।  इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके चलते राजधानी लखनऊ, आगरा, बांदा और बरेली समेत राज्य के ज्यादातर इलाकों में आज बरसात होगी। 

ये भी पढ़ें -Alaya Apartment Collapse: सपा नेता शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश से हो रही पूछताछ, बिल्डिंग में है पार्टनर

संबंधित समाचार