महाराष्ट्र: नासिक में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले के नंदगांव तालुका में जूर रोड के पास वखारी गांव में शुक्रवार सुबह एक परिवार के दो बच्चों सहित चार लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार मृतकों की शिनाख्त हो चुकी है। इनके नाम समाधन अन्ना चव्हाण (37), भारतीबाई समाधन चव्हाण (32), गणेश समाधन चव्हाण (6) …

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले के नंदगांव तालुका में जूर रोड के पास वखारी गांव में शुक्रवार सुबह एक परिवार के दो बच्चों सहित चार लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार मृतकों की शिनाख्त हो चुकी है। इनके नाम समाधन अन्ना चव्हाण (37), भारतीबाई समाधन चव्हाण (32), गणेश समाधन चव्हाण (6) और आरोही समाधन चव्हाण (4) वर्ष हैं।

नंदगांव तहसील के वखारी गांव में रहने वाला चव्हाण परिवार के चार सदस्य रात में घर के बरामदे में सोये हुए थे और सुबह चारों के शव खून से लथपथ पाये गये। समाधन रिक्शा चलाता था, लेकिन लॉकडाउन के कारण वह घर पर ही था। एक अज्ञात व्यक्ति ने परिवार केे चार सदस्यों की कल धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच कर मामले की तहकीकात कर रहे हैं।

संबंधित समाचार