हैदरगढ़ में युवाओं ने जलाया स्वामी प्रसाद का पुतला, रामचरित मानस पर दिया है विवादित बयान  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगढ़ /बाराबंकी, अमृत विचार। श्री रामचरित मानस पर अभद्र टिप्पणी करने  को लेकर हैदरगढ़ के लोगों ने सपा नेता व एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य का मुख्य चौराहा हैदरगढ़ पर बुधवार  को पुतला फूंका। इसके पूर्व स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला  हैदरगढ़ कस्बा स्थित रामेश्वरम शिवाला से जूते मारते हुए बड़े चौराहा हैदरगढ़ पर लेकर लाया गया उसके बाद पुतला दहन  किया गया। पुतला फूंकने वालों ने स्वामी प्रसाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। और उन पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की।

गौरतलब है कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरित मानस को बैन करने की बात कही थी, जिसके बाद उनके कड़ा विरोध हो रहा है। इस मामले में उनके खिलाफ राजधानी लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर भी दर्ज हुई है।  

ये भी पढ़ें -Alaya Apartment Collapse: सपा प्रवक्ता की पत्नी का भी हुआ निधन, मां ने इलाज के दौरान तोड़ा था दम

संबंधित समाचार