Alaya Apartment Collapse: सपा प्रवक्ता की पत्नी का भी हुआ निधन, मां ने इलाज के दौरान तोड़ा था दम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के अलाया अपार्टमेंट हादसे में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अब्बास हैदर की पत्नी उज्मा को रेस्क्यू कर सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई है। बताते चलें कि कुछ देर पहले रेस्क्यू कर अस्पताल लाई गई सपा प्रवक्ता की 72 वर्षीय मां का निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि सपा प्रवक्ता के परिवार के एक और सदस्य के मलबे में दबे होने की खबर है। सपा प्रवक्ता के घर के दो सदस्यों की मौत इस हादसे में हो गई है। 

बताते चलें कि बीते 15 घंटे से ज्यादा समय से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मौके पर इसको लेकर प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान लगातार काम कर रहे हैं। जल्द ही और लोगों को बचाने का काम सफलतापूर्वक अंजाम दिया जाएगा।   

ये भी पढ़ें -Breaking News: अलाया अपार्टमेंट हादसे की जांच को 3 सदस्यीय कमेटी गठित,CM योगी ने दिया आदेश

संबंधित समाचार