मुरादाबाद : मतदान राष्ट्रीय कर्तव्य, बिना प्रलोभन निभाएं जिम्मदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बुधवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में मतदाताओं को राष्ट्रीय दायित्व समझकर हर हाल में मतदान करने की शपथ दिलाई।

चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में मतदाता दिवस पर आयोजित शपथ समारोह में जिलाधिकारी ने छात्र छात्राओं और शिक्षकों को प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना  अपने मतदान का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।

नए मतदाताओं को आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुमित यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक डा. अरूण कुमार दुबे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह, उप जिलाधिकारी सदर परमानंद सिंह आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : ठाकुरद्वारा तक हाईवे निर्माण की भेंट चढ़ेंगे 11,000 पेड़

संबंधित समाचार