हरदोई: विधि- विधान के साथ निकली शोभायात्रा, कल होगा भंडारा 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

अमृत विचार, हरदोई। थाना बेनीगंज के गांव गेग्लापुर में नवनिर्मित शिव मंदिर में विधि- विधान के साथ शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस भव्य शोभायात्रा का नेतृत्व मंदिर के संस्थापक राजेश तिवारी ने की। मंदिर की प्राण प्रतिष्टा अयोध्या के वैदिक अशोक महाराज द्वारा किया गया। शोभायात्रा के दौरान मंदिर के सह संस्थापक अशोक तिवारी, अनिल तिवारी, लल्लन तिवारी, शैलेश तिवारी, पुष्पेन्द्र तिवारी, राहुल तिवारी व् अन्य उपस्थित रहे। शोभायात्रा में आसपास क्षेत्र से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। 26 जनवरी को भंडारे का आयोजन किया जायेगा। 

गांव गेगलापुर हरदोई में थाना बेनीगंज स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में विधि-विधान से सभी देव-देवियों के श्रिंगार और पूजन के बाद भगवान की शोभा यात्रा निकाली गयी। शिव मंदिर से भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे, आकर्षक लाईट के साथ निकली। भक्त डीजे की भक्ति धुन में थिरकते नजर आए। इस दौरान रंग-बिरंगी आतिशबाजी की गई और पूरा गाँव शिव के जयघोष से गूंज उठने के साथ भगवा रंग से सराबोर रहा। शोभायात्रा ग्राम गेग्लापुर से होते हुए हत्याहरण तीर्थ से पुनः मंदिर पहुंची। 

कल 26 जनवरी को भंडारा संपन्न होने के बाद मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जायेगा। मंदिर के संस्थापक राजेश तिवारी ने कहा की “मंदिर के निर्माण का कार्य समाज के उत्थान और भलाई के बहुत ही आवश्यक है। यह पुण्य का काम है। सभी को इस तरह का पुण्य अपने जीवन काल में जरूर कमाना चाहिए।


ये भी पढ़ें -मिशन शक्ति अभियान: चूड़ी वाले हाथों को एंटी रोमियो टीम ने दी ताकत

संबंधित समाचार