पुलिस अलर्ट: गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट मोड में दिखी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसपी के आदेश पर एडिशनल पूर्वी ने जारी की गाइडलाइन 

हरदोई, अमृत विचार। गणतंत्र दिवस को देखते हुए शहर में पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। बुधवार को पुलिस ने कचहरी में चेकिंग की। इस दौरान दीवानी में प्रवेश करने से पहले लोगों के बैग चेक किए गए। होटल, रेस्टोरेंट और बाजार में चेकिंग की गई। बताया गया है कि एसपी के आदेश पर चेकिंग अभियान चलाया गया है।

एसपी राजेश दिर्वेदी के निर्देश पर एएसपी पूर्वी अनिल कुमार सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को ऑन रोड आकर चेकिंग के आदेश दिए। इसी क्रम में शाम को होटलों, रेस्टोरेंट, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर भी चेकिंग की गई। संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की चेकिंग कर उनके मालिकों से पूछताछ की गयी इसके बाद ही उनको जाने दिया गया। पूरे दिन चेकिंग अभियान जारी रहा।

पुलिस गणतंत्र दिवस से पहले  ऐतिहासिक इमारतों के आसपास भी सघन चेकिंग की गई है। बुधवार की दोपहर को यहां संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की चेकिंग की गई। इस दौरान रोड से गुजरने वाले वाहनों को भी चेक कर नियमों का उलंघन करने वाले चालकों से जुर्माना वसूल किया। असलहा लेकर चलने वालों को सख्त हिदायत दी गयी। कि असलहा लेकर कही न घूमे। कैमिकल्स की दुकाने भी चेक की गई। रेलवे स्टेशन पर भी संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। संदिग्ध व्यक्तियों के बैग आदि चेक किए गए

लोगों से की पुलिस ने अपील
एसपी राजेश दिर्वेदी ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें किसी क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं। सोशल मीडिया पर सोच समझकर जानकारी साझा करें। देश विरोधी बातें न लिखे। मिलजुलकर गणतंत्र दिवस मनाए।

ये भी पढ़ें -हरदोई: पढ़ाने की नहीं,नेतागिरी की ली जा रही है तनख्वाह!

संबंधित समाचार