पाकिस्तान के 4 टुकड़े होंगे, पंजाब, PoK और बलूचिस्तान अलग राष्ट्र बनेंगे, भारत में होगा विलय: बाबा रामदेव का दावा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार। 74वें गणतंत्र दिवस पर हरिद्वार में योग गुरु बाबा रामदेव ने दावा किया है कि पाकिस्तान के जल्द ही 4 टुकड़े होंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब, पीओके और बलूचिस्तान अलग राष्ट्र बनेंगे। इन सबका भारत में विलय होगा। रामदेव ने कहा कि आने वाले समय में भारत एक महाशक्ति के रूप में उभरेगा।

ये भी पढे़ं- उत्तराखंड में मौसम ने बदला मिजाज, हल्की बारिश के साथ कई जगह बढ़ाई ठिठुरन

इसके अलावा रामदेव ने कहा कि आजकल सनातन धर्म को नीचा दिखाने के लिए देश में धार्मिक आतंकवाद चल रहा है। कभी सनातन धर्म तो कभी हमारे महापुरुषों के चरित्र पर तरह-तरह के लांछन लगाया जा रहा है। जो ऐसा कर रहे हैं, वे राष्ट्र विरोधी है। यह सब कुछ विदेशी ताकतों के इशारे पर किया जा रहा है।

रामदेव ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत में मिलेगा। पाकिस्तान एक छोटा सा देश बच जाएगा। बाकी 3 हिस्से भारत में मिल जाएंगे और अखंड भारत का सपना साकार होगा। तालिबानियों से भी अफगानिस्तान संभलने वाला नहीं है।

बता दें कि पाकिस्तान इस समय गंभीर आर्थिक समस्या से जूझ रहा है। पाकिस्तान में सब्सिडी वाला आटा लेने के लिए आम जनता की लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। लोग खान पीने की चीज़ों के लिए आपस में  झगड़ रहे हैं और तो और सरकारी खजाना भी खाली हो चुका है। वहीं अब देश को बचाए रखने के लिए  पाकिस्तान IMF से मदद की गुहार लगा रहा है।

ये भी पढे़ं- Uttarakhand: शराब के नशें में हुई नोंकझोंक को लेकर दोस्त ने दोस्त को कुल्हाड़ी से काटा

 

संबंधित समाचार