मुरादाबाद : गणतंत्र दिवस पर मंडलायुक्त-डीएम ने किया ध्वजारोहण, दी शुभकामनाएं 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयुक्त भवन पर राष्ट्र ध्वज फहराकर संविधान के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई

जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह

मुरादाबाद, अमृत विचार। गुरुवार को 74वें गणतंत्र दिवस का उत्सव जिले में उत्साह और उल्लास से मना। सरकारी कार्यालयों और निजी प्रतिष्ठानों व अधिष्ठान के अलावा शैक्षणिक, सामाजिक संस्थाओं में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। देश की एकता, अखंडता अक्षुण्ण रखने के साथ ही अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वाह करने का संकल्प सभी ने लिया। मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयुक्त भवन पर राष्ट्र ध्वज फहराकर संविधान के प्रति प्रतिबद्धता की शपथ दिलाई। आयुक्त ने अधिकारियों और अपने कार्यालय के कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कहा कि गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व स्वाधीनता सेनानियों के त्याग एवं वलिदान का स्मरण कराने के साथ-साथ हमें संवैधानिक कर्तव्यों के निवर्हन के प्रति प्रेरित भी करता है। 

उन्होंने कहा कि सभी अपने अधिकारों का ध्यान रखें साथ- साथ ही अपने कर्तव्यों का भी ध्यान रखें। भारतीय संविधान में कर्तव्यों का भी उल्लेख है उन कर्तव्यों का एक बार ध्यान दें कि आप उन कर्तव्यों को कर रहें। उन्होंने कहा कि हम सभी अपना थोडा समय देश के लिए निकालें, देशभक्ति सीमा पर केवल लड़ना ही नहीं है हमारे बहादुर जवान जो देश की सीमा पर रक्षा करते हैं वो इस उम्मीद से करते हैं कि देश हमारा अन्दर बेहतर रहेगा। प्रत्येक व्यक्ति अपना थोडा समय देश व समाज के लिए दें। किसी भी तरीके की भिन्नता को ध्यान रखें बिना जुडे जैसे फूल एक बाग में एकजुट हैं, देश हमारा विविधताओं से पूर्ण हैं हम देश के नागरिक एक है, हम हिन्द है, हम देश है, हम राष्ट्र हैं, हम भारत वर्ष हैं।

मण्डलायुक्त ने भारतीय संविधान को विश्व का महान संविधान बताते हुए कहा कि संविधान ने लोकतांत्रिक व्यवस्था के माध्यम से अनेकता में एकता का स्वर्णिम सिद्धान्त प्रतिपादित किया है। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन बीएन यादव, डीसी फूड, संयुक्त विकास आयुक्त, डिप्टी कमिश्नर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, अपर आयुक्त के पीए अशोक यादव, नाजिर सहित सभी कर्मचारी औरअधिवक्ता उपस्थित थे।

कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने किया ध्वजारोहण
मुरादाबाद। जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने देश के 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट भवन पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। कहा कि 26 जनवरी का राष्ट्रीय पर्व हमें अपने गौरवशाली संविधान के प्रति प्रतिबद्धता का सुअवसर प्रदान करता है।  उन्होंने आह्वान किया कि हम सब को व्यक्तिगत स्वार्थो से ऊपर उठकर यह प्रण लेना चाहिए कि हम अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन राष्ट्रहित एवं देशहित को  सर्वोंपरि रखकर करेंगे।  जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट अधिष्ठान के कर्मचारियों का आह्वान किया कि वह जन सामान्य की सेवा पूर्ण कर्तव्य निष्ठा से करते हुए अन्य विभागों के अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करें। 

dm

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने भारत का संविधान पुस्तक का वितरण किया तथा आयुष्मान योजना के अन्र्तगत से सीएल गुप्ता चिकित्सालय एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय के चिकित्सकों को भी सम्मानित किया।  इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सुरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर आलोक कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त युगराज सिंह, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति सिंह, मुख्य कोषाधिकारी समीर कुमार सिंह, जिला उद्यान अधिकारी गयाप्रसाद, एडीओ मो शबाहत सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन गोपीकृष्ण ने किया। 

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद में गणतंत्र दिवस पर शान से फहराया तिरंगा, मंत्री जितिन प्रसाद ने ली परेड की सलामी...जगह-जगह हुए कार्यक्रम

संबंधित समाचार