मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह बोले- सपा के लोग नहीं रखते लोकतंत्र में विश्वास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में राज्य मंत्री एवं तिलोई के विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने गुरुवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और कार्यकर्ता लोकतंत्र में विश्वास नहीं करते हैं।

गणतंत्र दिवस के मौके पर रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में मयंकेश्वर शरण सिंह  ने कहा कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस पर टिप्पणी करके देश के करोड़ो हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचायी है। किसी भी धर्म ग्रंथ के बारे में टीका टिप्पणी करना नाजायज है। वास्तव में सपा के लोग लोकतंत्र में विश्वास नही रखते है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना पर उन्होने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को कहीं से भी चुनाव लड़ने का अधिकार है मगर भाजपा चुनाव के लिये कमर कस कर पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशा निर्देशन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्रगति के पथ पर तेजी से अग्रसर है।

यह भी पढ़ें:-Republic Day 2023: उन्नाव में शान से लहराया तिरंगा, देश भक्ति के रंग में रंगा जनपद

संबंधित समाचार