UP के CM योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सकते हैं बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री, मांगा समय 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। अपने चमत्कारों के चलते विवादों में घिरे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार इसको लेकर धीरेन्द्र शास्त्री की तरफ से सीएम ऑफिस से समय मांगा गया है। गौरतलब है कि बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री कई संगठनों के निशाने पर हैं। कई संतों ने उनके चमत्कार को ढोंग करार दिया है और समाज में पाखंड को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। इसके आलावा धीरेन्द्र शास्त्री आगामी दो फरवरी को प्रयागराज के पास बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर का दरबार लगने जा रहा है। जहां हजारों धर्मावलम्बियों के पहुँचने की उम्मीद है।      

ये भी पढ़ें -चारबाग रेलवे स्टेशन : पार्किंग में बाइक खड़ी करने पर देने होंगे पांच रूपये, दो घंटे के लिए होगी सुविधा 

संबंधित समाचार