बरेली: छेड़छाड़ की शिकायत करने पर युवती का किया अपहरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। छेड़छाड़ की शिकायत करने पर आरोपियों ने पहले समझौते का दबाव बनाया। इनकार करने पर युवती का अपहरण कर लिया। लड़की के पिता ने थाना बारादरी में तहरीर देकर दो नामजद समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बारादरी थाना के एक मोहल्ले में …

बरेली, अमृत विचार। छेड़छाड़ की शिकायत करने पर आरोपियों ने पहले समझौते का दबाव बनाया। इनकार करने पर युवती का अपहरण कर लिया। लड़की के पिता ने थाना बारादरी में तहरीर देकर दो नामजद समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

बारादरी थाना के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला ने बताया कि 20 जून को उनकी बेटी मोहल्ले की एक कास्मेटिक की दुकान पर गई थी। रास्ते में उसे दिलशाद, रोहित और एक अन्य व्यक्ति ने बेटी के साथ अश्लील हरकतें की। वापस आने पर बेटी ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। तब आरोपियों के परिजनों से शिकायत की। लेकिन परिजन झगड़े पर आमादा हो गए। इस पर पीड़िता की मां ने बेटी को थाने ले जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

उधर तहरीर देने की जानकारी आरोपियों को लग गई। तब उन्होंने पीड़िता की मां से रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। इनकार करने पर आरोपियों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी। साथ ही कहा तेरी बेट का अपहरण कर लूंगा। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी छह अगस्त को दुकान पर जा रही थी। इसी दौरान दिलशाद, रोहित और एक अन्य युवक ने अपहरण कर लिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन रोहित, दिलशाद और अन्य व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

संबंधित समाचार