बरेली : हिंदू शक्ति दल के जिलाध्यक्ष को मिल रही जान से मारने की धमकी, एसएसपी से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हिंदू शक्ति दल के जिलाध्यक्ष को अज्ञात कार सवार ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। इसके बाद वह नेता को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसी संबंध में हिंदू दल के नेता ने एसएसपी से जांच कर कार्यवाही की मांग की है।

क्या है मामला ?
हिंदू शक्ति दल के पदाधिकारी संजीव कश्यप ने बताया कि उनके जिलाध्यक्ष रजत कुमार कश्यप को कई बार धमकी व जान से मारने का प्रयास किया गया। कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। कई बार जान से मारने की नियत से हमले किए गए। जिनकी एफआईआर थाना कोतवाली जनपद बरेली पर दर्ज कराई थी। 

बीती 11 जनवरी को रजत कश्यप संगठन के कार्यालय प्रेमनगर काली मंदिर थाना प्रेमनगर रोड पर गुरु जी को खाना देने गए। जहां से वह अपनी अपाचे मोटरसाइकिल से खाना देकर लोट रहे थे। तभी उन्हें मंदिर के गेट के पास पीछे से एक अज्ञात कार सवार ने टक्कर मार दी। जिससे रजत कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए। अब उन्हें अनजान नंबर से जान से मारने की धमकी भरे फोन आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली : मौलाना शहाबुद्दीन ने की धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग

संबंधित समाचार