बरेली: वायु सेना के दो कर्मचारियों समेत 128 पॉजिटिव, दो संक्रमितों की मौत
बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा दिनों दिन गंभीर होता जा रहा है। शुक्रवार को वायुसेना के दो कर्मचारियों समेत 128 पॉजिटिव मिले जबकि दो संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई। सेना के बाद त्रिशूल एयरबेस में भी कोरोना वायरस की दस्तक सामने आई। यहां दो कर्मचारियों को संक्रमित पाया गया है। …
बरेली,अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा दिनों दिन गंभीर होता जा रहा है। शुक्रवार को वायुसेना के दो कर्मचारियों समेत 128 पॉजिटिव मिले जबकि दो संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
सेना के बाद त्रिशूल एयरबेस में भी कोरोना वायरस की दस्तक सामने आई। यहां दो कर्मचारियों को संक्रमित पाया गया है। सेना अस्पताल में भर्ती एक मरीज और सेना के एक और जवान में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीओ क्राइम कार्यालय में कार्यरत एक कर्मचारी और पुलिस लाइन के तीन जवानों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। खाद्य आयुक्त कार्यालय का एक कर्मचारी भी संक्रमित पाया गया है। जिला अस्पताल के एक छाती रोग विशेषज्ञ के अलावा एसआरएमएस के चार और कोविड एल-3 अस्पताल के एक कर्मचारियों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डा.अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 128 नए संक्रमित पाए गए। इनमें नवादा शेखान में एक, सीबीगंज दो, माधोबाड़ी में एक, संजय नगर में एक, शास्त्री नगर में दो, फतेहगंज पश्चिमी में एक, लाल फाटक की सद्भाभावना कालोनी में दो, कांधरपुर में एक और सरस्वती नगर में तीन को संक्रमण की पुष्टि हुई है।
ब्रह्मपुरा में एक, महेंद्र नगर में एक, सिविल लाइंस में चार, आजाद नगर में एक, राजेंद्र नगर में एक, मलूकपुर में एक, हाइडिल कालोनी में दो, मढ़ीनाथ में दो, नौरंगपुर में चार, ग्रेटर आकाश कालोनी में दो, शांति बिहार में एक, भोजीपुरा में एक, न्यू मढ़ीनाथ में एक, जोगी नबादा में एक, इज्जतनगर में चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
खलीलपुर में एक, प्रेमनगर में पांच, कर्मचारी नगर में एक, न्यू शक्ति नगर में एक, स्टेट बैंक कालोनी में एक, राजू नगला में एक, नीलदेव हॉस्पीटल पटेल नगर में एक, आंवला में एक, क्योलड़िया में एक, सूद धर्म कांटा प्रेमनगर में एक, जगदीश बिहार में एक, सुभाष नगर में एक, ढकनी में एक, फरीदपुर में एक, भोजीपुरा में दो, डिफेंस कालोनी में एक, सतीपुर में एक और कांकर टोला में दो लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
गणेश नगर के परिवार के छह, रेजीडेंसी कालोनी के परिवार में चार संक्रमित
कोरोना अब एक ही परिवार के कई सदस्यों को एक साथ अपनी चपेट में ले रहा है। रोजाना ही ऐसा मामले आ रहे हैं। शुक्रवार को शहर के गणेश नगर स्थित एक परिवार में छह सदस्यों को तो रेजीडेंसी कालोनी के एक परिवार में चार सदस्यों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
बैंक ऑफ बड़ौदा के मंडलीय कार्यालय में भी पहुंचा कोरोना
सिविल लाइंस स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के मंडलीय कार्यालय में भी एक कर्मचारी के पॉजिटिव निकलने से अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, डीसी फूड कमिश्नर कार्यालय में भी एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिससे वहां पर मौजूद अन्य स्टाफ में खलबली मच गई है। कार्यालय को सैनेटराइज कराया गया है। हालांकि बताया जा रहा है कि कर्मचारी बीते चार पांच दिनों से कार्यालय नहीं आ रहा है।
कोरोना संक्रमण से दो बुजुर्ग की मौत
जिले में शुक्रवार को दो और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। मृतकों में शहर के मलूकपुर निवासी 77 वर्षीय विजय रस्तोगी थे, जिन्हें पांच अगस्त को ट्रू नॉट से जांच में संक्रमित पाया गया था। इसके बाद वह आइसोलेट थे। तबीयत अधिक बिगड़ने पर इन्हें आइसीयू में भी भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को दोपहर इनकी मृत्यु हो गई। सनसिटी निवासी 80 वर्षीय इंद्रबहादुर खरे की भी मौत हो गई। उन्हें 27 जुलाई को शहर के बाहर एक निजी मेडिकल कालेज में एंटीजन से जांच में संक्रमित पाया गया। 30 जुलाई को इन्हें अस्पताल में आइसोलेट किया गया था।
