संभल : देश का मान बढ़ाने वाली हैमर थ्रो खिलाड़ी सरिता को राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मानित

संभल : देश का मान बढ़ाने वाली हैमर थ्रो खिलाड़ी सरिता को राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

लखनऊ में हैमर थ्रो खिलाड़ी सरिता को सम्मानित करते राज्यपाल व मुख्यमंत्री

संभल, अमृत विचार। देश की हैमर थ्रो खिलाड़ी सरिता सिंह को गणतंत्र दिवस पर सम्मान मिला है। राष्ट्रमंडल खेलों में भागीदारी पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरिता सिंह को पांच लाख का चेक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

जनपद के गांव परियावली की रहने वाली सरिता रोमित सिंह ने हैमर थ्रो में अपनी प्रतिभा के दम पर दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। सरिता ने बीते साल ब्रिटेन में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके चलते सरिता का चयन उत्तर प्रदेश सरकार की और से गणतंत्र दिवस पर सम्मान के लिए किया गया था। लखनऊ स्थित राजभवन में खिलाड़ियों के सम्मान के लिए कार्यक्रम हुआ था। 

इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरिता रोमित सिंह को पांच लाख रुपये का चेक व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने सरिता की खेल उपलब्धियों की चर्चा करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाने का आह्वान किया। सरिता ने कहा कि वह आगे भी इसी तरह अपनी पूरी क्षमता से खेल प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व का जीत हासिल करने का काम करेंगी।

ये भी पढ़ें :  संभल : राज्य मंत्री गुलाब देवी ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण, स्कूली बच्चों ने दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति