लहराया तिरंगा : मस्जिद-ए-अयोध्या भूमि पर अजान से पहले गूंजा जन गण मन...

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मस्जिद बनाने के लिए सोहावल के धन्नीपुर गांव में प्रदेश सरकार ने दी है 5 एकड़ जमीन

अमृत विचार, अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राज्य सरकार ने उप्र सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को अयोध्या की तहसील सोहावल अन्तर्गत धन्नीपुर गांव में 5 एकड़ भूमि मस्जिद निर्माण के लिए दी है। इस मस्जिद का निर्माण इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट को कराना है। मस्जिद-ए-अयोध्या की भूमि पर अजान से पहले गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण किया गया और सबने मिलकर राष्ट्रीय गीत जनगण मन अधिनायक जय हे, का सामूहिक पाठ किया।

मस्जिद की जमीन पर छाया तिरंगा माहौल गांव का वातावरण राष्ट्रप्रेम के भाव से खिलखिला रहा था। हर कोई यहां मस्जिद निर्माण शीघ्र शुरू कराये जाने को लेकर उत्सुक था। इस अवसर पर इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के ट्रस्टी अरशद अफजाल ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ राष्ट्र ध्वज को फहराया।

उन्होंने कहा कि यहां विगत तीन वर्षों से गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्र ध्वज फहराया जाता है। उन्होंने बताया कि यहां मस्जिद आदि निर्माण कार्यों की एनओसी हो चुकी है। लैंड यूज चेंज होने के बाद अयोध्या विकास प्राधिकरण से नक्शा मिलते ही शीघ्र ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय पर्व पर ट्रस्ट के अध्यक्ष व यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ के अध्यक्ष जुफर फारूकी व सचिव अतहर हुसैन सहित अन्य ट्रस्टियों को भी शामिल होना था। लेकिन लखनऊ में बिल्डिंग ढहने के हादसे के कारण ट्रस्टी यहां नहीं पहुंच सके। समारोह में रौनाही के ग्राम प्रधान खुर्शीद अहमद खां, सपा नेता इम्तियाज खां सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : सुलतानपुर : पेड़ से लटका मिला युवक का शव

संबंधित समाचार