लखनऊ में पत्नी और बच्चों से मिलने पहुंचे पति की महिला ने दांत से काटी जुबान, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सनसनीखेज मामला सामने आई है। यहां के ठाकुरगंज इलाके के राधाग्राम मुहल्ले में पति-पत्नी के बीच इस कदर लड़ाई हुई कि पत्नी ने पति की जुबान (जीभ) दांत से काट ली। और जुबान कटकर गिर गई। आनन-फानन से परिजनों ने उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ कर रही है। 

इंस्पेक्टर ठाकुरगंज विकास राय के अनुसार महिला का विवाह तीन साल पहले तकिया में रहने वाले मुन्ना के साथ हुआ था। मुन्ना मजदूरी करता है। एक साल से दोनों के बीच अनबन चल रहा है और अलग रह रहे हैं। इनके दो बच्चे मुन्ना के घर पर रहते हैं। सलमा और मुन्ना गुरुवार को बच्चों से मिलने गए थे।

इस बीच दोनों का विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट शुरू हो गई। सलमा ने मुन्ना की जुबान दांत से काट ली। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े उन्होंने बीच जबाव कर दोनों को अलग किया। घायल मुन्ना को आनन फानन अस्पताल ले जाया गया। जहां, हालत गंभीर देख उसे भर्ती कर लिया गया। सलमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:-स्वामी प्रसाद को डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने दी 'अंगारे' की उपाधि, कहा- बागेश्वर धाम पर चल रहा दिव्य दरबार स्वागत योग्य है

संबंधित समाचार