मेरठ में राष्ट्रगान का अपमान, ठहाके लगाते हुए डांस कर रहे युवक, देखें VIDEO
राष्ट्रगान का अपमान करने के मामले में रेलवे रोड पुलिस ने अदनान को किया गिरफ्तार
मेरठ, अमृत विचार। मेरठ में राष्ट्रगान का अपमान करते हुए कुछ युवकों का सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वीडियो जमकर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवकों की पहचान करानी शुरू कर दी है।
गणतंत्र दिवस के मौके पर कुछ युवक छत पर साउंड सिस्टम लगाकर राष्ट्रगान को सलामी देते हुए शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में नजर आ रहे हैं। कुछ सेकंड सलामी देने के बाद युवक अपनी जैकेट पकड़कर राष्ट्रगान के बीच में ही
मेरठ में राष्ट्रगान का अपमान, ठहाके लगाते हुए डांस कर रहे युवक... यह वीडियो रेलवे रोड इलाके का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले मामले की जांच कर रही है....@meerutpolice @Uppolice pic.twitter.com/XsXQAFwfoo
— Amrit Vichar (@AmritVichar) January 27, 2023
डांस करने लगे। यही, नहीं युवक जमकर ठहाके लगाते हुए वीडियो में नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हुआ। वायरल वीडियो की शहर वासियों ने जमकर निंदा की और पुलिस से युवकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।
वहीं, मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो में नजर आ रहे युवक का नाम अदनान है।यह वीडियो रेलवे रोड इलाके का बताया जा रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें- मेरठ: पतंग कटने के विवाद में कांस्टेबल के भाई की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या
