अयोध्या : एक जनवरी 2024 से ही शुरू हो जाएगा रामलला का प्राण प्रतिष्ठा उत्सव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राम भक्तों को 11 महीने और करनी होगी प्रतीक्षा

अमृत विचार, अयोध्या। देश के गृहमंत्री अमित शाह के बयान के बाद अब राम मंदिर में श्री रामलला के विराजमान कराए जाने को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बड़ी जानकारी दी है। उनके मुताबिक एक जनवरी 2024 से रामलला को मूल गर्भगृह में विराजमान कराए जाने के लिए प्राण प्रतिष्ठा का अवसर देश को मिल जाएगा, जिसके लिए अभी 11 महीने और प्रतीक्षा करनी होगी।

वसंत पंचमी से रामलला के अस्थाई मंदिर में मनाए जाने वाला उत्सव अंतिम उत्सव होगा। अयोध्या में मंदिर निर्माण का कार्य प्रगति पर है। भूतल निर्माण के लिए गर्भगृह सहित रंग मंडप, नृत्य मंडप, गुड मंडप और गर्भगृह के उत्तर और दक्षिण दिशा में कीर्तन मंडप बनाये जाने का कार्य चल रहा है। लगभग 60 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है।

अगले वर्ष मकर संक्रांति पर भगवान श्री राम दला अपने मूल गर्भ गृह में विराजमान हो जाएंगे। वसंत पंचमी पर्व राम जन्मभूमि परिसर के अस्थाई मंदिर में भी भव्यता के साथ मनाया गया। इस दौरान भगवान को पीले नए वस्त्र पहनाए गए और खीर पूड़ी, पापड़ का भोग भी लगाया है। रामलला के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास की मानें तो अगले वर्ष से यह पूरा आयोजन भव्यता के साथ उनके दिव्य मंदिर में मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हरदोई : तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार मौसेरे भाइयों को लिया चपेट में, दोनों की मौत

संबंधित समाचार