गौतमबुद्धनगर के सबसे बड़े कोविड अस्पताल का सीएम ने किया उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेक्टर 39 में बने कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया। दरअसल 400 बेड के कोविड अस्पताल में सामान्य मरीज से लेकर गंभीर मरिजों के इलाज की सुविधा होगी । इस मौके पर जिले के डीएम सुहास एल वाई, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। …

गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेक्टर 39 में बने कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया। दरअसल 400 बेड के कोविड अस्पताल में सामान्य मरीज से लेकर गंभीर मरिजों के इलाज की सुविधा होगी । इस मौके पर जिले के डीएम सुहास एल वाई, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सीएम योगी सेक्टर 128 स्थित कोविड.19 के लिए बनाए गए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण और जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

बता दें कि अस्पताल का निर्माण नोएडा प्राधिकरण की ओर से किया गया है, जबकि कोविड की सभी सुविधाएं टाटा समूह और बिलगेट फाउंडेशन ने प्रदान की हैं। अस्पताल कोविड की सभी सुविधाओं से लैस होगा। नोएडा में बने इस अस्पताल का निर्माण टाटा कंपनी की ओर से सीएसआर के तहत किया गया है। इस अस्पताल में करीब 100 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी मरीज को दिक्कत न आये साथ ही मरीज का इलाज अच्छे से हो सके। सेक्टर 39 में बना 400 बेड का यह अस्पताल जिले का सबसे बड़ा कोविड अस्पताल होगा।

संबंधित समाचार