'मैं किसी भी हालत में इस लड़के से नहीं करूंगी शादी'... भड़की दुल्हन तो दूल्हे के पिता ने लगाया यह आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

फिरोजाबाद। यूपी के फिरोजाबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में फेरों के समय दुल्हन ने दूल्हा का चेहरा देखते ही शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन की इस बात बात मंडप में बैठे सारे रिश्तेदार सन्न रह गए। परिजनों के काफी समझाने-बुझाने के बाद भी दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

'मैं किसी भी हालत में शादी नहीं करूंगी'
बता दें कि मामला जिले के शिकोहाबाद थाना इलाके के गांव रिठौरा का है। जहां जीवेश ने अपनी बेटी पूनम की शादी नगला जलुआ निवासी शिवराम के बेटे भारत सिंह के साथ तय की थी। जहां शादी के दिन 7 फेरों की रस्म से पहले जब दूल्हे और दुल्हन के मंडप के नीचे बैठाया गया तो दूल्हा जमीन पर बैठ नहीं पाया। यह देखकर दुल्हन पूनम भड़क गई और उसने फेरे लेने से ही इनकार कर दिया। दुल्हन ने कहा कि 'मैं किसी भी हालत में शादी नहीं करूंगी। लड़का बैठ नहीं पाता हैं'।

दूल्हे के पिता ने शादी से पहले दिए थे एक लाख रुपए
इस मामले में दुल्हन की मां का कहना है कि उसके पति शराब के आदि है। हो सकता है कि लड़के पक्ष के लोगों ने शराब पिलाकर उसे शादी के लिए राजी किया हो। वहीं, दूल्हे के पिता भारत सिंह का कहना है कि दुल्हन पक्ष के कमजोर होने के कारण उन्होंने 1 लाख रुपए दिए थे और साथ ही दहेज की मांग भी नहीं थी। लेकिन अब दुल्हन शादी से मना कर रही है। ऐसे में अगर अब यह शादी टूटती है तो उनके रुपए उन्हें वापस दिलाए जाएं। फिलहाल काफी कोशिशों के बाद भी दुल्हन शादी करने के लिए राजी नहीं हो रही है।

क्या कहती है पुलिस?
जानकारी के मुताबिक, यह शादी एक बिचौलिए के माध्यम से तय हुई थी। जिसके चलते शादी से पहले ही दूल्हे पक्ष ने पूनम को देखा था और दुल्हन पक्ष ने भी लड़के को देखा था लेकिन, दुल्हन पक्ष के लोगों का कहना है कि लड़के को उन्हें दूर से ही दिखाया गया था। इस मामले में जानकारी देते हुए शिकोहाबाद थाना अध्यक्ष ने हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि यह मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-

संबंधित समाचार