Athiya-KL Rahul Wedding Photos : झुकी पलकें, चेहरे पर मुस्कान...पति KL राहुल की बाहों में नजर आईं अथिया शेट्टी

Athiya-KL Rahul Wedding Photos : झुकी पलकें, चेहरे पर मुस्कान...पति KL राहुल की बाहों में नजर आईं अथिया शेट्टी

नईदिल्ली। 23 जनवरी को क्रिकेटर केएल राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंधे। अब उन्होंने शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में अथिया शेट्टी पति केएल राहुल की बाहों में लिपटी नजर आ रही हैं। 

Athiya-KL Rahul 1

वायरल हो रही तस्वीरों में अथिया शेट्टी की मां उन्हें अपना आशीर्वाद देती नजर आ रही हैं। शादी की रस्म निभाते हुए अथिया झोली खोले बैठी दिख रही हैं।

Athiya-KL Rahul 2

अथिया शेट्टी मां के साथ रस्में पूरी करती नजर आ रही हैं। साड़ी में नई नई दुल्हन का खूबसूरत अवतार बेहद प्यारा लग रहा है।

Athiya-KL Rahul 3

अथिया शेट्टी के में हैवी कंगन और केएल राहुल के नाम की मेहंदी इस तस्वीर को और भी ज्यादा ख़ास बना रही है। अथिया शेट्टी का वेडिंग फंक्शन लुक काफी शानदार रहा है। पिंक ब्लाउज के साथ बनारसी साड़ी में एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। 

Athiya-KL Rahul 4

गोल्डन साड़ी में अथिया शेट्टी बेहद प्यारी लग रही हैं। परिवार ने इस अंदाज में सभी रस्मों को अदा किया। इस तस्वीर में तो वह पति केएल राहुल की बाहों में सिमटी नजर आ रही हैं। दोनों की ये तस्वीरें देख आपका दिल धक धक करने लगेगा। दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं।

Athiya-KL Rahul 5

हाल में ही केएल राहुल ने अथिया शेट्टी के साथ हल्दी की फोटोज भी शेयर की थी। जहां वह पति को हल्दी लगाती नजर आई थीं। अथिया शेट्टी की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले पर हुई। जहां परिवार और दोस्तों के बीच शादी की रस्में पूरी की गईं।

Athiya-KL Rahul 8

ये भी पढ़ें :  Masaba-Satyadeep Wedding : 'पहली बार मेरी पूरी जिंदगी एक साथ', शादी के बंधन में बंधे मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा