जापान में RRR को मिली बड़ी सफलता, SS Rajamouli ने जापानी फैंस को बोला धन्यवाद

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

टोक्यो। दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने वाली फिल्म आरआरआर ने जापान में भी इतिहास रच दिया है। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर सफलता के रिकॉर्ड बना रही है। आरआरआर जापान में बॉक्स ऑफिस पर 100 दिन पूरे करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। जी हां, जापान में इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म ने अब यहां बंपर कमाई के साथ 100 दिन पूरे कर लिए हैं।

हाल ही में इस फिल्म के गाने 'नाटू-नटू' को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया था, जबकि फिल्म पहले ही कई अवॉर्ड जीत चुकी है। अब ऐसे में जापान में 'आरआरआर' की ऐसी कामयाबी देख एसएस राजामौली भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। राजामौली ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है, 'उन दिनों किसी फिल्म का 100 दिन, 175 दिन वगैरह चलना बड़ी बात होती थी। समय बीतने के साथ व्यवसाय की संरचना में परिवर्तन आया। वो प्यारी यादें चली गईं। लेकिन जापानी प्रशंसक हमें खुश कर रहे हैं।

बता दें, ये फिल्म जापान में 21 अक्टूबर को रिलीज हुई थी, तभी से फिल्म बंपर कमाई के साथ वहां के दर्शकों का ध्यान खींच रही है. आज फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 100 दिन पूरे कर लिए हैं, जो 'आरआरआर' के लिए एक बड़ी सफलता है। इन दिनों पूरी दुनिया में राजामौली के साथ-साथ उनकी फिल्म की भी काफी चर्चा हो रही है। फिल्म आरआरआर को आगामी 95वें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। फिल्म के सुपरहिट गाने नाटू-नटू को बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर नॉमिनेशन मिला है।

ये भी पढ़ें:- Athiya-KL Rahul Wedding Photos : झुकी पलकें, चेहरे पर मुस्कान...पति KL राहुल की बाहों में नजर आईं अथिया शेट्टी

संबंधित समाचार