तकनीक से ही कम किया जा सकता है भ्रष्टाचार :उपेंद्र रावत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिक्षा विभाग ने ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी का किया आयोजन

देवा / बाराबंकी, अमृत विचार। तकनीकी शिक्षा से ही देश का विकास संभव है । बिना तकनीक के विकास की कल्पना मात्र छलावा है। आजादी के बाद कुछ वर्षों तक शिक्षा व्यवस्था काफी लचर रही सरकारों ने ध्यान दिया तो शिक्षा व्यवस्था में धीरे धीरे सुधार दिखा। 
 
भटेहटा स्थित साईं मंडप में ब्लाक बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित संगोष्ठी में  बतौर मुख्य अतिथि सांसद उपेंद्र रावत ने कहा कि तकनीक के माध्यम से भ्रष्टाचार को कम किया जा सकता है  और भाजपा ने इसे कर दिखाया ।भाजपा सरकार के डिजिटल इंडिया की संकल्पना आज साकार होती दिख रही है। जिले के परिषदीय विद्यालय तकनीकी रूप से शिक्षा दे रहे हैं। 

उन्होंने कहा पिछले 20 सालों में परिषदीय विद्यालयों में भले ही परियोजनाओं के नाम बदले गए हो पर परियोजनाएं वही रही। साईं मंडप में लगे टीएलएम स्टाल की उन्होंने  तारीफ की । सांसद ने कहा  अब शिक्षा व्यवस्था पहले से काफी बेहतर हो गई है बच्चे खेल खेल में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए खंड  शिक्षा अधिकारी राम नारायन यादव की  तारीफ की। अपने उद्बोधन भाषण से पहले उन्होंने ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन  किया । उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत व देवा ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव रहे । 

कार्यक्रम के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के अविनाश व सहायक उपायुक्त गोरखपुर पंकज सुमन द्वारा  स्मार्ट क्लास के लिए दान की हुई एलईडी टीवी खंड शिक्षा अधिकारी ने सांसद के द्वारा सरैया और पीस उखड़ी के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को भेंट की । सांसद ने विकासखंड को आदर्श बनाने वह भाषाई दक्षता को लेकर  खंड शिक्षा अधिकारी व शिक्षकों की  तारीफ की। सांसद ने निपुण भारत अभियान के तहत चयनित 20 विद्यालयों के शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही उन्होंने एक महीने में सर्व शक्षा अभियान के तहत निपुण भारत के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाले 20 छात्रों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में परिषदीय विद्यालयों के लिए ग्राम प्रधानों के सहयोग को लेकर शिक्षकों द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

इस  संगोष्ठी में देवा ब्लॉक के प्रधान सचिव व  परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से साईं डिग्री कॉलेज मंडप के प्रबंधक विपिन राठौर, संचालक राजेंद्र त्रिपाठी, बीडीओ देवा  श्रीमती गीता , बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान,  ग्राम विकास अधिकारी व परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं ।

ये भी पढ़ें - मायावती ने केंद्र से मांगा जवाब, बोलीं- अडाणी समूह से जुड़े आरोपों पर संसद में जवाब दे सरकार

संबंधित समाचार